Attachment Parenting क्यों जरूरी है ?: 4 Powerful Tips for Strong Emotional Bonding और Child Development.

Attachment-Parenting
Attachment_Parenting

Parenting Style से तात्पर्य उन सभी परम्पराओं, रणनीतियों, और बातचीत की शैलियों से है जो बच्चों के पालन-पोषण में अपनाई जाती हैं और उनके भावनात्मक, संज्ञानात्मक, और सामाजिक विकास पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से असर डालती हैं। मनोवैज्ञानिकों द्वारा पहचानी गई कुछ प्रमुख Parenting Styles निम्नलिखित हैं:

1. Authoritative Parenting, 2. Authoritarian Parenting, 3. Permissive Parenting, और 4. Neglectful Parenting।

Attachment Parenting:

इन पारंपरिक Parenting Styles से हटकर, Attachment Parenting माता-पिता और बच्चों के बीच एक सुरक्षित भावनात्मक बंधन को बढ़ावा देने पर जोर देता है। इस पद्धति में बच्चों की आवश्यकताओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ समझना और उनके अंदर भरोसे और सहानुभूति का निर्माण करना, भावनात्मक सुरक्षा को प्राथमिकता देना आदि शामिल है।

Attachment Parenting की अवधारणा को डॉ. विलियम सियर्स, जो  एक अमेरिकी बाल-रोग विशेषज्ञ थे, ने 1980 के दशक में अपनी पत्नी मार्था सियर्स के साथ मिलकर विकसित और लोकप्रिय बनाया। Attachment Parenting में आने वाले कुछ प्रमुख व्यवहार जिन्हे प्रयोग में लाया जाता निम्न है। 

1. Co-sleeping:

यहाँ Co-sleeping से तात्पर्य बच्चें का अपने माता-पिता के साथ बेड शेयरिंग करना, खासतौर पर जन्म के शुरूआती दिनों में। माता-पिता का यह व्यवहार बच्चें के अंदर भावनात्मक सुरक्षा को बढ़ावा देता है। जिसके परिणामस्वरूप बच्चा खुद को अपने अभिभावक से भावनात्मक रूप से जुड़ा एवं सुरक्षित महसूस करता है। 

2. Breast Feeding on Demand:

इस दृष्टिकोण के अनुसार बच्चें के Breastfeeding के लिए कोई  सख्त शेड्यूल का पालन करने के बजाय, जब भी बच्चा भूख के लक्षण दिखाता है, स्तनपान कराया जाय। यह बच्चे की पोषण और भावनात्मक दोनों ज़रूरतों को पूरा करता है, बच्चे और माँ के मध्य एक गहरा बंधन बनाता है और बच्चे के मानसिक और भावनात्मक विकास को पर्याप्त गति देता है। 

3. Babywearing:

यहाँ Babywearing से तात्पर्य बेबी को अपने शरीर के पास रखना। माता-पिता को दैनिक गतिविधियों के दौरान बच्चे की ज़रूरतों के प्रति सजग रहने की अनुमति देती है। जबतक बेबी का वजन पर्याप्त न हो जाय उन्हें स्लिंग या कैरियर का उपयोग करके माता-पिता के शरीर के करीब  ही रखना चाहिए। 

4. Gentle Discipline:

Gentle Discipline का तात्पर्य बच्चों को सज़ा देने के बजाय सहानुभूति, समझ और सकारात्मक संचार के माध्यम से सिखाने का प्रयास करना चाहिए। Gentle Discipline उद्देश्य बच्चो से भावनात्मक जुड़ाव रखते हुए उनके व्यवहार को प्यार और सम्मान के साथ ठीक करना अर्थात More Connect, Less Correct. इसका तात्पर्य है कि माता-पिता में बच्चों को बिना दण्ड (Punishment) के सिखाने की क्षमता विकसित करनी चाहिए। 

Attachment Parenting के फायदे :

Attachment Parenting के कुछ फायदे निम्नलिखित देखा गया है ;

I. Improve Self-Esteem:

Attachment parenting का एक प्रमुख लाभ यह है कि ये बच्चों का Self-Esteem और Self-कॉन्फिडेंस दोनों बढ़ाता है। जब माता-पिता अपने बच्चो की भावनात्मक आवश्यकता का तुरंत और संवेदनशील तरीके से प्रतिक्रिया करते है तो बच्चो में स्वयं के प्रति विश्वास का विकास होता है।  उन्हें लगता है कि उनकी feelings और जरूरतें महत्वपूर्ण है, जो उन्हें खुद पर विश्वास करना सिखाता है। 

II. Emotional Intelligence:

Attachment parenting के जरिये बच्चें अपने माता-पिता से आत्मानुभूति (Empathy) और दूसरों के प्रति संवेदनशील होने का सबक सीखते है। जब बच्चो को माता-पिता की तरफ से emotional support मिलता है तो वो दूसरों के emotions को समझने और उनकी मदद करने में बेहतर होते है। इस प्रक्रिया में उनका emotional intelligence विकसित होती है। जो उनके सामाजिक सम्बन्धो को बनाने में फायदेमंद होता है। 

III. Mental Health Benefits:

Attachment parenting के कई मनोवैज्ञानिक फायदे है। बच्चों के emotional आवश्यकताओं को समझने और उन्हें पूरी करने से उनका stress और anxiety कम होता है। जब बच्चो को सुरक्षा और प्यार का एहसास होता है, तो वो emotional तौर पर मजबूत और mental health के लिए स्थिर रहते है।   

IV. Better Communication:

Attachment parenting से बच्चे अपने emotions को खुल कर (freely) express करने का confidence पाते हैं। जब माता-पिता बच्चो के साथ open और  supportive communication रखते है, तो बच्चे अपने जज्बात को बिना किसी डर के व्यक्त करने में सक्षम होते है, जो उनके emotional और mental विकास के लिए जरुरी है।  

Attachment parenting के इन फायदों से बच्चें एक संतुलित और स्वस्थ व्यक्ति बनने में मदद पाते है, जो उनके पुरे जीवन के लिए उपयोगी होता है।

Practical tips for Attachment Parenting:

माता-पिता के लिए Attachment Parenting करने हेतु यहाँ कुछ Practical Tips दिए जा रहे है। जो Indian Parents के Parenting Style में मदद करेगा। 

a. Co-sleeping और Babywearing implementation:

Co-sleeping का मतलब है बच्चें को अपने साथ सुलाना, जिससे जो रात में सुरक्षित और connected महसूस करे। आप bedside crib या safe bed-sharing practices का उपयोग कर सकते है।

Babywearing से आप अपने बच्चें को अपने करीब रखकर अपने अपने रोजमर्रा के काम भी कर सकते है। Sling या baby carrier का उपयोग करके आप बच्चें की emotional needs पूरी करते हुए अपने routine को मैनेज कर सकते है।

b. Working Parents:

Working parents के लिए समय का संतुलन बनाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ प्रयासों से संभव भी है।  आप अपने बच्चें के साथ quality time बिताने के लिए शाम को co-sleeping और weekend outings में babywearing अपना सकते है।

Attachment parenting को छोटे gestures, जैसे कि फोन कॉल या video chats के जरिये भी implement  सकता है जब आप दूर हो।

c. Indian Family Dynamics:

भारतीय परिवारों में बड़े बुजुर्ग काफी महत्वपूर्ण होते है। आप अपने परिवार को Attachment Parenting के फायदे समझा कर उनका सहयोग ले सकते है। यदि दादा-दादी या कोई सम्बन्धी आपके बच्चें का ध्यान रखते है तो आप उन्हें Gentle Discipline और Attachment Parenting के महत्त्व के प्रति जागरूक कर सकते है।

d. Gentle Discipline:

दैनिक जीवन में Gentle Discipline को implement करने के लिए आप emotional guidance और धैर्य से काम ले। दण्ड देने की जगह बच्चे को गलतियों से सीखने का मौका दे। Empathy और शान्ति से उनकी बात सुनना और समझना Gentle Discipline का मूल मंत्र है।

Attachment Parenting & Child Development :

हम यहाँ Attachment Parenting का बच्चों के विकास पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण प्रभावों की चर्चा करेंगे।

Cognitive Development:

Attachment Parenting का बच्चों के brain development और  learning skills पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं।  जब बच्चों की emotional needs को समय पर पूरा किया जाता है, तो उनका मन शांत रहता है, जो उनके cognitive development के लिए अनुकूल होता है।

मनोवैज्ञानिक शोधो से पता चलता है कि सुरक्षित emotional bonding के कारण neural pathways ज्यादा strong बनते हैं, जो बच्चों की problem-solving abilities और creativity को बढ़ाता हैं। इस parenting style से बच्चे अपने environment को अच्छे से explore करते है।  जिसके कारण learning में तेजी से सुधार होता है।

Social Skills:

Attachment Parenting का एक और फायदा बच्चों के social skills पर पड़ता है। जब बच्चों को प्यार, सुरक्षा और emotional support मिलता है, तो उनका social confidence बढ़ता है। वो अपने emotions को आसानी से व्यक्त करते है और दुसरो के साथ बेहतर संवाद करने की क्षमता विकसित करते है।

ये बच्चों को social situations में आराम से समायोजित होने और दुसरो के प्रति empathy दिखाने में मदद करता है। इससे वो socially strong और संवेदनशील व्यक्ति बनते हैं।

Physical Health Benefits:

Attachment Parenting का बच्चो की physical health पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। जैसे की breastfeeding on demand से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। बच्चे को संतुलित Nutrition मिलने के कारण उनकी उपयुक्त शारीरिक वृद्धि होती है और immunological health भी बेहतर होती है।

Attachment Parenting ke ज़रिये जो शारीरिक और emotional देखभाल दी जाती है, वो बच्चों को एक balanced physical और mental health प्रदान करती है।

इस प्रकार, Attachment Parenting से बच्चे cognitive, social और physical development में पूरी तरह से मजबूत बनते है।

Attachment Parenting & Emotional Bonding :

Emotional bonding बच्चों के संपूर्ण विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब बच्चे अपने माता-पिता से प्यार, देखभाल और समर्थन महसूस करते हैं, तो इसका उनके भावनात्मक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है।

Emotional bonding बच्चों को भावनात्मक रूप से स्थिर बनाता है, उनका तनाव कम करता है, और भविष्य में वे मानसिक रूप से स्वस्थ और संतुलित रहते हैं। मजबूत भावनात्मक बंधन से बच्चे सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करते हैं। जब उन्हें पता होता है कि उनके माता-पिता हर स्थिति में उनके साथ हैं, तो उनका आत्म-सम्मान और आत्म-विश्वास बढ़ता है।

इससे बच्चें  नए अनुभवों एवं समस्याओं का साहस से सामना करते हैं और जीवन की चुनौतियों का समाधान ढूंढने में सक्षम होते हैं। वास्तविक जीवन के उदाहरणों में देखा गया है कि जो माता-पिता अपने बच्चों के साथ गहरा भावनात्मक संबंध रखते हैं, उनके बच्चे ज़्यादा खुश और मानसिक रूप से मज़बूत होते हैं। माता-पिता के साथ बिताया गया गुणवत्तापूर्ण समय, बच्चों को सुरक्षित महसूस कराता है और उनके आत्म-विश्वास को बढ़ाता है।

मनोवैज्ञानिक शोधो से ऐसा पता चला है कि जिन बच्चों को शैशवावस्था माता-पिता से जितना अधिक भावनात्मक जुड़ाव होता है, वे दूसरों के साथ गहरे और सकारात्मक संबंध बनाने में दुसरो की अपेक्षा ज्यादा सक्षम होते है, जो उनके व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में सफलता दिलाता है।

Conclusion:

Attachment Parenting emotional bonding और बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए बहुत जरुरी है। इस प्रविधि से बच्चों का self-esteem, empathy, और mental health मजबूत बनता है, उनकी cognitive और social skills भी विकसित होती है। Co-sleeping, babywearing, और gentle discipline जैसे सिद्धांत बच्चो को सुरक्षा और emotional support देते है। जो उनके विकास के लिए आवश्यक है।

हर परिवार का अपना अद्वितीय parenting style होना चाहिए, लेकिन  Attachment Parenting के फायदों की उपेक्षा नहीं की जा सकती है। ये बच्चों के emotional और physical विकास में एक संतुलन लाते है।  माता-पिता को traditional और attachment parenting के तत्त्व को मिला कर एक संतुलित parenting approach बनाना चाहिए, जिससे बच्चों को best emotional support और guidance मिल सके।  इस तरह के approach से बच्चे healthy और confident व्यक्ति बनेगे। 

Call to Action:

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा भावनात्मक तौर पर मज़बूत और आत्मविश्वासी बने, तो Attachment Parenting को अपनाने पर विचार करें। यह parenting style आपके बच्चे के शुरुआती सालों में एक गहरे emotional bonding बनाने में मदद करता है, जो उनके संपूर्ण विकास के लिए ज़रूरी है।

यदि आप अच्छे माता-पिता बनना चाहते है तो अभी से अपने बच्चे के साथ एक मजबूत और प्यार भरा रिश्ता बनाना शुरू करें। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे दूसरों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। अपने Parenting Journey में Attachment Parenting को कैसे लागू करें, इस पर और सुझाव जानने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें।

आज ही कदम उठाएं और अपने बच्चे के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान दें

Top 5 Powerful Friendly Parenting Tips : बच्चों के विकास के लिए

friendly_Parenting
friendly_Parenting

21वीं सदी में Friendly Parenting बच्चों की परवरिश का एक अत्याधुनिक तरीका है जो माता-पिता और बच्चों के बीच Trust, Respect और Free Communication पर केंद्रित है। मनोवैज्ञानिक शोधो से पता चलता है कि अधिकार या दंड का उपयोग करने के बजाय, Friendly Parenting बच्चे की भावनाओं, आवश्यकताओं और उनके नजरिए को समझने को प्रोत्साहित करती है।

यह परवरिश का तरीका एक सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देता है। जो बच्चों के समग्र भावनात्मक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक विकास में सहायक होता है। सहानुभूतिपूर्ण एवं सहयोगी की भूमिका से, माता-पिता अपने बच्चों को आत्मविश्वास से बढ़ने और बेहतर निर्णय लेने के लिए मार्गदर्शन कर सकते हैं, साथ ही एक निकटतम एवं भावनात्मक बन्धन भी बनाए रख सकते हैं।

Friendly Parenting के लाभ:

Friendly Parenting बच्चों के समग्र विकास में निम्नलिखित रूपों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है:-

Emotional Development:

बच्चों के जीवन में Friendly Parenting एक सुरक्षित भावनात्मक स्थान बनाता है जहाँ बच्चे मूल्यवान और समझे जाने का अनुभव करते हैं। जब माता-पिता सहानुभूति और धैर्य के साथ जुड़ते हैं, तो बच्चे अपनी भावनाओं को स्वस्थ तरीके से व्यक्त करना और उनका प्रबंधन करना सीखते हैं, जिससे बेहतर भावनात्मक बुद्धिमत्ता विकसित होती है।

Social Skill:

जब माता-पिता बच्चों के साथ स्नेह व सम्मानपूर्वक बातचीत करते है तो बच्चें भी दूसरों के साथ सकारात्मक रूप से बातचीत करना सीखता है। वे सहयोग, सहानुभूति और संघर्ष-समाधान जैसे प्रमुख सामाजिक कौशल (Social Skill) सीखते हैं, जो जीवन भर मजबूत संबंध बनाने के लिए आवश्यक हैं।

Cognitive Development:

बच्चों के साथ खुला संवाद के माध्यम से जिज्ञासा और रचनात्मकता बढ़ती है।  जिसको प्रोत्साहित करने से बच्चों में तथ्यात्मक सोच और समस्या-समाधान कौशल विकसित करने में मदद मिलती है। Friendly Parenting एक विकासवादी  मानसिकता को बढ़ावा देता है, जहाँ बच्चे सवाल पूछने और नए विचारों की खोज करने में सहज महसूस करते हैं।

Self-Confidence:

Friendly Parenting से पले-बढ़े बच्चे अपनी क्षमताओं और निर्णयों में सुरक्षित महसूस करते हैं क्योंकि वे लगातार आलोचना या सज़ा से डरते नहीं हैं। इससे उनका आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे उनमें जोखिम उठाने की क्षमता का विकास होता हैं और असफलता के डर के बिना वे आगे बढ़ पाते हैं।

Mental Health:

एक सहायक और समझदार घरेलू माहौल बच्चों में तनाव और चिंता को कम करता है। Friendly Parenting माता-पिता और बच्चे के बीच के बंधन को मजबूत करता है, मानसिक स्वास्थ्य, लचीलापन और सकारात्मक आत्म-अवधारणा को बढ़ावा देता है।

उपरोक्त वर्णनों को देखकर हम कह सकते है कि Friendly Parenting यह सुनिश्चित करता है कि बच्चे मानसिक और भावनात्मक रूप से संतुलित और स्वस्थ तरीके से विकसित हों, जिससे वे एक सफल और पूर्ण जीवन के लिए तैयार हों। वर्तमान समय में विशेषज्ञों ने Friendly Parenting के ढेर सारे तरीको की व्याख्या की है।  जिन्हे हम थोड़े से ही प्रयास से सीख सकते है। 

इन तरीको को सीखने के लिए Parenting Books का सहयोग ले सकते है, Parenting के क्षेत्र में व्यावसायिक रूप से काम करने वाले विशेषज्ञों का सहयोग ले सकते है या तो internet पर बहुत सारे विशेषज्ञों द्वारा द्वारा लिखे गए Blog-Post का भी सहारा ले सकते है।  आइये यहाँ हम कुछ प्रमुख Friendly Parenting तरीको की चर्चा करते है जिनकी सहायता से हम बच्चों को अच्छी परवरिश दे सकते है :

1. बच्चों को ध्यान से सुनना (Active Listening):

यहाँ  सक्रिय रूप से सुनने का मतलब है कि जब आपका बच्चा बोल रहा हो तो उस पर पूरा ध्यान देना, सिर्फ़ उनके शब्दों को सुनना नहीं बल्कि उनकी भावनाओं और विचारों को समझना और उनके शब्दों के अनुसार भाव व्यक्त करना।

Friendly_Parenting_Active_Listening

विशेषज्ञों ने इस तरह की Friendly Parenting के लाभों की चर्चा करते हुए कहा है कि  जब आप सक्रिय रूप से अपने बच्चे की बात सुनते हैं, तो आप विश्वास की नींव बनाते हैं। वे अपनी भावनाओं और विचारों को साझा करने में ज़्यादा सहज महसूस करते है, यह जानते हुए कि आप वास्तव में उनमें रुचि रखते हैं।

How to Implement:

फ़ोन या टीवी जैसी किसी चीज़ से विचलित हुए बिना अपने बच्चे से बात करने के लिए हर दिन समय निकालें। आँख से आँख मिलाकर, सिर हिलाकर और उनकी बातों के बारे में सवाल पूछकर उन्हें दिखाएँ कि आप ध्यान दे रहे हैं। उन्हें अपने विचार साझा करने के लिए प्रोत्साहित करें, भले ही वह कोई छोटी सी बात ही क्यों न हो।

बीच में टोकने या सलाह देने से बचें; कभी-कभी, उन्हें बस सुनने की ज़रूरत होती है। धैर्य रखकर और ध्यानपूर्वक सुनकर आप ऐसा वातावरण तैयार करते हैं, जहां आपका बच्चा अपनी बात खुलकर कहने में सुरक्षित महसूस करता है। यानी Friendly Parenting का मतलब Less Correct & More Connect.

2. अच्छे कामों की तारीफ़ (Positive Reinforcement):

यहाँ अच्छे कामों की तारीफ़ का मतलब है,  सकारात्मक सुदृढीकरण। यह व्यवहार आपके बच्चे के किसी भी अच्छे व्यवहार की सराहना और उसे पुरस्कृत करने के बारे में है, चाहे वह प्रशंसा के माध्यम से हो, गले लगाने के माध्यम से हो या सोने से पहले कहानी सुनाने जैसे छोटे-मोटे पुरस्कारों के माध्यम से हो।

Positive_Reinforcement_Parenting

विशेषज्ञों ने Friendly Parenting के होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए कहा है कि जब बच्चों को उनके प्रयासों के लिए प्रशंसा मिलती है, तो इससे उनका आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान बढ़ता है। वे अच्छे व्यवहार के महत्व को समझने लगते हैं और अच्छा व्यव्हार करने के लिए अधिक प्रेरित होते हैं।

सकारात्मक सुदृढीकरण (Positive einforcement) माता-पिता और बच्चों के बीच एक मजबूत आत्मिक बन्धन को भी बल देता है।

How to Implement:

Friendly Parenting पद्धति अपनाने वाले माता-पिता को बच्चों के केवल परिणाम के बजाय प्रयास की प्रशंसा करने पर ध्यान देना चाहिये ।

उदाहरण के लिए, यदि आपका बच्चा स्कूल प्रोजेक्ट पर काम करने में समय बिताता है, तो केवल यह कहने के बजाय, “आपने अपने ग्रेड के लिए अच्छा काम किया,” यह कहने का प्रयास करें, “मुझे इस प्रोजेक्ट पर आपकी कड़ी मेहनत पर गर्व है!” Friendly Parenting तकनीकि केवल परिणाम नहीं, बल्कि उनके समर्पण के मूल्य पर जोर देता है।

3. नियम बनाये पर प्यार से (Set Clear Boundaries with Flexibility):

Friendly Parenting के अन्तर्गत स्पष्ट सीमाएँ निर्धारित करने का मतलब है अपने बच्चे के व्यवहार के लिए नियम और अपेक्षाएँ बनाना, लेकिन ये नियम और अपेक्षाएं उनकी सहमति, प्यार और समझ के साथ करना। इस नियम से तात्पर्य उन्हें परिस्थियों के साथ मार्गदर्शन करने के बारे में है।

Gentle_Discipline_Parenting

  साथ ही साथ बच्चों की व्यक्तिगत ज़रूरतों, भावनाओं और स्थितियों के बारे में भी जागरूक रहना चाहिए।

विशेषज्ञों ने इसके होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए कहा है कि स्पष्ट सीमाएँ बच्चों को यह समझने में मदद करती हैं कि उनसे क्या अपेक्षित है, जिससे उन्हें सुरक्षित महसूस होता है। जब बच्चे अपनी सीमाएँ जानते हैं, तो उनमें ज़िम्मेदारी और आत्म-अनुशासन की भावना विकसित होती है।

How to Implement:

आपके द्वारा निर्धारित नियमों के पीछे के कारणों को समझाकर शुरू करें, ताकि वे केवल प्रतिबंध ही नहीं, बल्कि उद्देश्य को भी समझें। उदाहरण के लिए, अगर सोने का समय रात 9 बजे है, तो समझाएँ कि पर्याप्त नींद लेने से उन्हें सक्रिय और स्वस्थ रहने में कैसे मदद मिलती है।

नियमों को लागू करने में सुसंगत रहें, लेकिन कभी-कभी लचीलेपन के लिए भी तैयार रहें। अगर आपका बच्चा स्कूल प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत कर रहा है, तो उसे थोड़ी देर और जागने देना समझदारी दिखाता है।

अनुशासन को आत्मानुभूति के साथ संतुलित करें।  बनाये हुए  नियम सख्त होने चाहिए फिर भी बच्चों  की बदलती ज़रूरतों के हिसाब से भी बदलना चाहिए। Friendly Parenting में एक ऐसा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने में मदद मिलती है जहाँ बच्चें  समर्थित होने के साथ-साथ ज़िम्मेदार भी महसूस करते हैं।

4. बच्चों की भावनाओं को समझें (Empathy and Understanding):

Friendly Parenting पद्धति में आत्मानुभूति (Empathy) का मतलब है अपने बच्चे की जगह खुद को रखना और उनकी भावनाओं और अनुभवों को समझना। यह नियम बच्चों की भावनाओं को पहचानने के बारे में है।  उनकी भावनायें भले ही आपको छोटी लगें, फिर भी पूरी मन और स्नेह के साथ जवाब दें।

Empathy_in_Parenting

विशेषज्ञों ने इसके होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए कहा है कि जब आप सहानुभूति दिखाते हैं, तो आपका बच्चा स्वयं को समझदार और मूल्यवान महसूस करता है, जो उसके साथ आपके सम्बन्ध  को मजबूत करता है। यह भावनात्मक बुद्धिमत्ता (EQ) को भी मजबूत  करता है। जो बच्चे सहानुभूति के साथ बड़े होते हैं वे अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से समझने और दूसरों से जुड़ने में सक्षम होते हैं।

How to Implement:

Friendly Parenting में बच्चों की भावनाओं को मान्यता देकर  शुरू करें। उदाहरण के लिए, यदि आपका बच्चा किसी खिलौने के टूटने से परेशान है, तो यह कहने के बजाय, “यह कोई बड़ी बात नहीं है,” आप कह सकते हैं, “मैं देख सकता हूँ कि आप अपने खिलौने के बारे में वास्तव में दुखी हैं। आइए बात करते हैं कि हम इसे कैसे ठीक कर सकते हैं या इसका समाधान कैसे खोज सकते हैं।” इससे पता चलता है कि उनकी भावनाएँ मायने रखती हैं।

आत्मानुभूति वाले शब्दों और कार्यों का उपयोग करें, जैसे गले लगाना या जब वे उदास महसूस कर रहे हों तो उनके साथ बैठना। उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बात करने और बिना किसी निर्णय के सुनने के लिए प्रोत्साहित करें। अपने व्यवहार में सहानुभूति का उदाहरण देकर, आप उन्हें दूसरों को समझने का महत्व सिखाते हैं, जिससे एक सकारात्मक एवं भावनात्मक वातावरण बनता है।

5. बच्चों को आत्मनिर्भर बनना सिखाये (Encourage Independence):

Friendly Parenting में बच्चों की आत्मनिर्भरता से मतलब उनकी स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करना है।  अपने बच्चे को उनकी उम्र के हिसाब से चुनाव करने और कुछ कार्यों की जिम्मेदारी लेने की अनुमति देना चाहिए । इससे उन्हें अपने अनुभवों से सीखने में मदद मिलती है – सफलता और गलतियों दोनों से।  साथ ही महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित होते हैं।

उन्हें खुद से समस्याओं का पता लगाने और हल करने का मौका देकर, आप उन्हें उनकी क्षमताओं में आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।

Friendly_Parenting_Independence_Child

विशेषज्ञों ने इसके होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए कहा है कि जब बच्चों को निर्णय लेने और कार्यों को प्रबंधित करने के अवसर दिए जाते हैं, तो उनमें मजबूत समस्या-समाधान कौशल विकसित होते हैं। स्वतंत्रता सदैव बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है, क्योंकि बच्चे अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करते हैं।

How to Implement:

बच्चों की उम्र के हिसाब से स्वतन्त्रता की शुरुआत ऐसे कामों से करें जिन्हें वे संभाल सकें। छोटे बच्चों के लिए, उनके कपड़े स्वयं चुनना, उनके खिलौने साफ करना या टेबल सेट करने में मदद करना हो सकता है। बड़े बच्चों के लिए, उन्हें अपने होमवर्क रूटीन के बारे में निर्णय लेने दें या पारिवारिक गतिविधियों की योजना बनाने में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

Friendly Parenting में बच्चों के प्रयासों का समर्थन करें, बिना उन पर नियंत्रण किए, भले ही परिणाम सही न हों। उदाहरण के लिए, अगर उन्हें अपने जूते बांधना सीखने में परेशानी हो रही है, तो उन्हें धैर्यपूर्वक मार्गदर्शन दें, लेकिन उन्हें तब तक प्रयास करने दें जब तक वे सफल न हो जाएं।

समर्थन और स्वतंत्रता का यह संतुलन बच्चों को आत्मविश्वासी, सक्षम व्यक्ति बनने में मदद करता है जो अपनी क्षमताओं पर भरोसा करते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):

अन्ततः उपरोक्त तथ्यों को देखते हुए हम कह सकते है कि यदि अभिभावक को वर्तमान समय के अनुसार Effective Parenting करनी है तो उपरोक्त Positive Parenting Technique अपनाकर बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं संवेगात्मक विकास में हम अभिभावक के नाते अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकते है।

दिन-प्रतिदिन के अभिभावकीय जीवन में हम यदि उद्देश्य बनाकर उपरोक्त तकनीकों का प्रयोग अपने बच्चों के पालन-पोषण में करते है तो उसका परिणाम बच्चों के जीवन में अवश्य ही सकारात्मक एवं लाभकारी होगा।

अन्त में यह कहते हुए इस Blog Post को समाप्त करेंगे कि Friendly Parenting का मतलब सिर्फ़ आज बच्चों का मार्गदर्शन करना नहीं है; इसका मतलब है उन्हें kind, confident, एवं  empathetic वयस्क बनाना जो वे कल बनेंगे। सिर्फ प्यार, विश्वास और समझ को बढ़ावा देकर, आप अपने बच्चे और समाज दोनों के लिए एक उज्जवल भविष्य में निवेश कर रहे हैं।

करने योग्य कार्य :

आपकी पसंदीदा Friendly Parenting तकनीकि क्या है? नीचे टिप्पणियों में अपने विचार या सुझाव साझा करें। मुझे आपसे सुनना अच्छा लगेगा! आइए हम अपने बच्चों के लिए सकारात्मक और पोषणीय  वातावरण बनाते हुए एक साथ सीखें और बढ़ें।
अगर आपको ये Parenting Tips मददगार लगीं, तो इस ब्लॉग पर टिप्पणी करना न भूलें या अधिक व्यावहारिक पेरेंटिंग टिप्स और सलाह के लिए हमसे बेझिझक जुड़ सकते है। आइए खुश, आत्मविश्वासी और भावनात्मक रूप से मज़बूत बच्चों की परवरिश की इस यात्रा को जारी रखें!